1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर एक्शन मूवी में स्टंट करते दिखाई देंगे जॉन अब्राहम, 'अटैक' की रिलीज डेट आई सामने

एक बार फिर एक्शन मूवी में स्टंट करते दिखाई देंगे जॉन अब्राहम, 'अटैक' की रिलीज डेट आई सामने

 Published : Dec 01, 2019 07:19 am IST,  Updated : Dec 01, 2019 07:30 am IST

'अटैक' फिल्म में जॉन अब्राहम आतंकवादियों से लड़ते दिखाई देंगे। ये मूवी भी सच्ची घटना पर आधारित है।

John Abraham Attack First Look- India TV Hindi
'अटैक' फिल्म में जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक Image Source : TWITTER

'पागलपंती' जैसी कॉमेडी मूवी करने के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर एक्शन और स्टंट करते दिखाई देंगे। उन्होंने अपकमिंग मूवी 'अटैक' के लिए अगले साल अगस्त महीने की 14 तारीख चुन ली है, यानि स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले उनकी फिल्म रिलीज होगी। इसमें जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभाएंगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'जॉन अब्राहम ने एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस का वीकेंड बुक कर लिया... 14 अगस्त 2020 को #Attack रिलीज होगी। इसमें जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी नज़र आएंगी। इस मूवी को लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया है, जबकि पेन स्टूडियोज (जयंतीलाल गड़ा), जेए एंटरटेनमेंट (जॉन अब्राहम) और अजय कपूर मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं।'

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को हुआ 1 साल पूरा, जानिए कैसी थी लव स्टोरी

जानकारी के अनुसार, 'अटैक' फिल्म में जॉन अब्राहम आतंकवादियों से लड़ते दिखाई देंगे। ये मूवी भी सच्ची घटना पर आधारित है। बता दें कि इससे पहले जॉन की 'बाटला हाउस' भी सच्छी घटना पर आधारित थी।

जॉन अब्राहम हाल ही में 'पागलपंती' मूवी में नज़र आए थे, जिसमें अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी ढोलकिया लीड रोल में थे। हालांकि, ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन