'राब्ता' के डायरेक्टर और Maddock Films के हेड दिनेश विजन शादी करने वाले हैं। बुधवार को उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन था, जिसमें वरुण धवन, कृति सैनन, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, रवीना टंडन जैसे सिलेब्स शामिल हुए। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
रवीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि रवीना बुधवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में भी गई थीं।
Dinesh Vijan pre wedding celebration
Dinesh Vijan pre wedding celebration