कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिन्नी संग अपनी तस्वीर शेयर की है। कपिल ग्रीन शेरवानी और गिन्नी लाल लहंगे में नजर आ रही हैं।
Related Stories
खबरों की मानें तो 13 दिसंबर को उनकी सिख रीति-रिवाज से शादी होगी। 12 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए हैं।
कपिल और गिन्नी की शादी में शामिल होने के लिए उनके दोस्त मुंबई से जालंधर पहुंच थे, जिसमें कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर और ऋचा चड्डा का नाम शामिल है।
10 दिसंबर को कपिल की बहन के घर माता की चौकी हुई थी। जिसमें ऋचा चड्डा और मास्टर सलीम ने परफॉर्म किया था। इसके बाद 11 तारीख को संगीत सेरेमनी हुई थी।
शादी के बाद कपिल 14 दिसंबर को अपने होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद कपिल मूंबई में 24 दिसंबर को रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
कपिल और गिन्नी कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने साथ में 'हंस बलिए' में भी काम किया है। गिन्नी ने फाइनेंस में एमबीए किया है।
Also Read:
Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
रघु राम ने तलाक के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें
हो गई टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता की शादी, पहली तस्वीर और वीडियोज आए सामने