A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: सुशांत की मौत से 1 घंटे पहले दीपश सावंत बिजनेस डील को लेकर कर रहा था बात, चैट आया सामने

Exclusive: सुशांत की मौत से 1 घंटे पहले दीपश सावंत बिजनेस डील को लेकर कर रहा था बात, चैट आया सामने

सुशांत का भी 9 जून का चैट सामने आया है, जिसमें वो काम करने को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

Sushant and Dipesh Sawant Chat - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Sushant and Dipesh Sawant Chat 

सुशांत के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत का एक्सक्लूसिव वॉट्सएप चैट सामने आया है। ये चैट सुशांत की मौत से एक घंटे पहले का है। इसमें बिजनेस डील की बात हो रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत 12 बजे तक हो गई थी। ऐसे में दीपेश का ये चैट कई सवाल खड़े कर रहा है। 

इसमें दीपेश सावंत की तरफ से लिखा गया है- हाय सर.. सुशांत ने फिल्पकार्ट डील को लेकर मुझे आपसे बात करने के लिए कहा है। दूसरा शख्स लिखता है- भाई सही है ना.. प्लीज रिप्लाई करो.. हां या नहीं। भाई हम लोग बाहर हैं.. मुझे बताओ कि किसी मदद की जरूरत है.. कोई हेल्प चाहिए तो फोन करना.. हम लोग 5 मिनट में पहुंच जाएंगे।"

सुशांत केस: एक्टर के घर पहुंची CBI की टीम, रिया चक्रवर्ती-शौविक के साथ स्टाफ से हो रही है पूछताछ

वहीं, 9 जून को सुशांत का चैट भी सामने आया है। इसमें सुशांत लिख रहे हैं- जरूर मेरे भाई, जो होगा वो करूंगा। दूसरा शख्स लिखता है- भाई, फिल्पकार्ट तुमसे मिलने की कोशिश कर रहा है, मैं किसका नंबर दूं? फिर सुशांत लिखते हैं- भाई दीपेश मेरे साथ है।"

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक सोमवार को एक बार फिर से केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष एक और दौर की पूछताछ के लिए पेश हुए। उनके साथ सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, केशव, रजत मेवाती और श्रुति मोदी से भी सवाल किए जा रहे हैं। 

Latest Bollywood News