नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज्यादा रियल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनके बेहतरीन डांस मूव्स की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जाती हैं। दिशा जहां एक तरफ फिल्मों में अभिनय करती हुई दिखती हैं, वहीं उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया है। इसे दिशा का कहना है कि मनोरंजन-जगत के सितारों के लिए विज्ञापन करना बहुत जरूरी है, ताकि दर्शक उन्हें भूल न पाएं।
दिशा ने कहा, "विज्ञापन बहुत जरूरी हैं। चूंकि एक फिल्म बनने में काफी समय लगता है। इसे पूरा होने में लगभग 1 वर्ष लग जाता है। इस बीच आपको छोटे-मोटे काम करने की आवश्यकता होती है, ताकि लोग आपका चेहरा न भूलें।" दिशा को पोन्ड्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में लिया गया है। वह प्योर व्हाइट डीप क्लीनसिंग फेशियल फोम का प्रचार करेंगी। फिल्म 'एम.एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और ‘कूंग फू योगा' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती के राज भी बताए।
उन्होंने कहा, "मैं सादगी में विश्वास रखती हूं। मैं त्वचा की क्लींजिंग और इसे हाइड्रेट रखती हूं। सोने से पहले जरूरी है कि चेहरे से मेक-अप हटाएं, त्वचा को साफ कर इसे हाइड्रेट करें।" खूबसूरती की परिभाषा पर दिशा का कहना है कि वास्तविक और आत्मविश्वास से भरपूर होना ही खूबसूरती है।
Latest Bollywood News