1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब तापसी को अक्षय के सामने करना पड़ा सेल्फ-डिफेंस

VIDEO: जब तापसी को अक्षय के सामने करना पड़ा सेल्फ-डिफेंस

 Published : Mar 07, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 01:33 pm IST

अक्षय कुमार और तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शाबाना’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोमवार को अक्षय और तापसी ने लड़कियों और महिलाओं के लिए एक विशेष वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने...

akshay taapsee- India TV Hindi
akshay taapsee

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शाबाना’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोमवार को अक्षय और तापसी ने लड़कियों और महिलाओं के लिए एक विशेष वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने छेड़खानी करने वालों से बचने के लिए कोहनी के इस्तेमाल के जरिए आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई है। वीडियो में तापसी, महिलाओं से अपनी सुरक्षा के लिए लड़ने का आग्रह कर रही हैं।

वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं, "मैं यह समझने में नाकाम रही हूं कि हम कितने कमजोर हैं कि हम खुद की रक्षा भी नहीं कर सकते। जब हमें कोई छूता है तो हमारा दिमाग काम करना बंद कर देता है, हम कुछ समझ नहीं पाते हैं। जब कोई मर्द हमारे ब्रेस्ट या पीठ को छूता है तो हम एकदम सन्न रह जाते हैं और वे इस बात का फायदा उठाकर जो करना चाहते हैं, करते हैं।"

तापसी ने वीडियो में कहा, "उनकी हरकतों का जवाब देने के लिए यह जानना जरूरी है कि हमें क्या करना चाहिए। उन पर पत्थर फेंककर भाग जाएं, उन्हें लात मारें, अपने हाथों का इस्तेमाल कीजिए..आपके शरीर के अंग आपके हथियार हैं। कोहनी का इस्तेमाल कीजिए..मेरा यकीन कीजिए, यह सच में चोट पहुंचाती है।"

तापसी ने फिर अक्षय को आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए बुलाया। तापसी का कहना है कि अक्षय ने उन्हें इसमें प्रशिक्षित किया है। कुडो, मार्शल आर्ट का आधुनिक स्वरूप है और अक्षय और तापसी ने दर्शकों को आत्मरक्षा करने की यह तकनीक सिखाई। तापसी ने इस तकनीक को 'कोहनीमार' नाम दिया है।

'नाम शबाना' में अक्षय के अलावा तापसी भी मुख्य किरदार निभाती हई दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में वह अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी दिखेंगे। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन