1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की 'चंदामामा दूर के' की हो रही है हॉलीवुड फिल्म से तुलना

सुशांत की 'चंदामामा दूर के' की हो रही है हॉलीवुड फिल्म से तुलना

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म 'चंदामामा दूर के' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन...

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म 'चंदामामा दूर के' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन उनकी इस फिल्म की तुलना हॉलीवुड की फिल्म 'ग्रैविटी' से की जा रही है। इसे लेकर फिल्म के निर्देशक का कहना है कि इसकी तुलना 'ग्रैविटी' से न करें।

इसे भी पढ़े:-

संजय पूरन सिंह ने कहा, "हम अन्य किसी फिल्म के साथ इसे वर्गीकृत नहीं कर सकते और 'ग्रैविटी' से इसकी तुलना न करें। यह भारतीय फिल्म है और इसकी किसी भी अन्य हॉलीवुड की फिल्म के साथ तुलना न करें।"

उन्होंने कहा कि यह फिल्म 1968 की '2001: अ स्पेस ओडिसी' की तर्ज पर जारी की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं कहानी का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह की फिल्म भारत के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई गई है।"

'चंदामामा दूर के' में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और 2017-18 में चांद पर अंतरिक्ष यात्री के उतरने के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि सुशांत ने पहले ही फिल्म में अपने किरदार की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

संजय ने कहा, "सुशांत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दर्शकों के लिए भी यह अलग तरह का अनुभव होगा। जहां तक सुशांत की बात है, वह प्रत्येक भूमिका को अपना 200 फीसदी देते हैं।" फिल्म की शूटिंग 2017 के मध्य से शुरू होगी।

Latest Bollywood News