1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोस्तों संग करीना ने की जमकर पार्टी, बिगड़ी तबियत

दोस्तों संग करीना ने की जमकर पार्टी, बिगड़ी तबियत

 Published : Dec 13, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 03:13 pm IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों बेसब्री से अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। पटौदी खानदान में अब कभी भी किलकारियां गूंज सकती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि अचानक करीना की तबियत बिगड़ गई है।

kareena- India TV Hindi
kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों बेसब्री से अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। पटौदी खानदान में अब कभी भी किलकारियां गूंज सकती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि अचानक करीना की तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद डॉक्टर्स की टाम को घर पर ही बुलाया गया। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि करीना का ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनकी तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद सैफ काफी घबरा गए थे और इसिलिए उन्होंने डॉक्टर्स की एक टीम को अपने घर ही बुला लिया।

इसे भी पढ़े:-

ऐसा भी कहा जा रहा है कि पिछले दिनों करीना के घर अमृता अरोड़ा, मलाइका, करिश्मा कपूर सहित उनकी कई दोस्त पहुंचे हुए थे। इन सभी ने मिलकर रात को खूब मस्ती की और इससे करीना की तबियत बिगड़ गई। लेकिन कहा जा रहा है कि घबराने वाली कोई बात नहीं सब ठीक है।

करीना की ड्यू डिलीवरी डेट 20 दिसंबर की है। इस बात की जानकारी उनके पिता रणधीर कपूर ने दी थी। हाल ही में करीना को पति सैफ के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थ डे पार्टी में नजर आई थीं। यहां वह ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ लगभग सभी अभिनेत्रियां अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काम से ब्रेक लेकर आराम करती हैं वहीं दूसरी तरफ करीना इस हालत में भी काम कर रही हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने बेबीबंप के साथ सब्यसाची के लिए रैंप वॉक की थी। इसके बाद उन्होंने एक फोटोशूट भी करवाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन