1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर की बेटी ने किया खुलासा, बचपन में हो चुकीं मोलेस्टेशन की शिकार

अनिल कपूर की बेटी ने किया खुलासा, बचपन में हो चुकीं मोलेस्टेशन की शिकार

 Published : Dec 13, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 01:41 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने साथ हुए शोषण का खुलासा करके सभी को चौंका दिया है कि टीनेज में वह भी शोषण का शिकार हो चुकी हैं। उनसे समाज में महिलाओं को लेकर बढ़ रहे शोषण पर जब...

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: आज महिलाएं हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमा रही हैं। लेकिन पुरुषों से किसी भी काम में पीछे न रहने वाली महिलाओं को आज भी शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे सिनेमाजगत की अदाकाराओं को इससे गुजरना पड़ा है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने साथ हुए शोषण का खुलासा करके सभी को चौंका दिया है कि टीनेज में वह भी शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़े:-

उनसे समाज में महिलाओं को लेकर बढ़ रहे शोषण पर जब सवाल किया गया तो इस पर पर उन्होंने अपनी जिंदगी के एक कड़वे सच को सबके सामने रख दिया। उन्होंने बताया कि जब वह छोटी थीं तब उन्हें भी मॉलेस्ट किया गया था। उनके लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा था।

हालांकि इस दौरान सोनम ने न तो उस शख्स का नाम बताया और ही उसके बारे में और कोई बात की। यह सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। सोनम कपूर एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं। वह ब्रैस्ट कैंसर के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैला रही हैं।

सोनम ने इसका खुलासा एक चैट शो के दौरान किया था। इस मौके पर उनके साथ विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और राधिका आप्टे भी मौजूद थीं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी अभिनेत्री ने अपने साथ हुए हादसे का खुलासा किया है।

इनसे पहले राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, टिस्का चोपड़ा और 'पिंक' की अदाकारा तापसी पन्नू भी शोषण, छेड़छाड़ और कास्टिंग काउच पर खुलकर बात कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन