A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी ने बेटे के कैंसर से लड़ाई पर लिखी किताब

इमरान हाशमी ने बेटे के कैंसर से लड़ाई पर लिखी किताब

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी पर जल्द ही एक किताब सामने आने वाली है, जो उनके बेटे अयान के कैंसर से लड़ाई को पाठकों के सामने रखेगी। अभिनेता का कहना है कि उनके पिछले दो साल

इमरान हाशमी ने बेटे के...- India TV Hindi
इमरान हाशमी ने बेटे के कैंसर से लड़ाई पर लिखी किताब

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी पर जल्द ही एक किताब सामने आने वाली है, जो उनके बेटे अयान के कैंसर से लड़ाई को पाठकों के सामने रखेगी। अभिनेता का कहना है कि उनके पिछले दो साल कोशिशों से भरे थे, जिसने उन्हें समझदार बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रसंशकों के साथ इसे साझा करने के लिए उत्साहित हैं।

पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन बुक्स इंडिया ने घोषणा की है कि वे किताब पर काम कर रहे हैं, जो अगले साल तक सामने आ सकती है।

पब्लिशिंग हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "बेटे के कैंसर को लेकर इमरान हाशमी के संघर्ष पर किताब के प्रकाशन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"

इसे भी पढ़े:- इमरान हाशमी की 'अजहर' का टीजर हुआ लांच (देखें वीडियो)

इमरान हाशमी को 'मर्डर' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "पिछले दो साल मेरे जीवन के सबसे ऐसे वर्ष रहे जब मुझे मेरे दो सबसे महान गुरु मिले, कैंसर और मेरा बेटा।"

उन्होंने प्रकाशकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "मैं पेंगुइन की पूरी टीम का आभारी हूं। किताब के विमोचन के लिए इंतजार नहीं कर सकता। आप सभी को सही तारीख बता दूंगा। इस किताब का विमोचन अगले साल होने की उम्मीद है।"

इमरान के बेटे की कैंसर से जुझने की कहानी को खुद ही लिखा है। वर्ष 2014 में खबर आई थी कि इमरान के बेटे कैंसर से पीड़ित है उन्होंने पिछले दो साल का अपना मुश्किल दौर इस किताब में उतारा है।

Latest Bollywood News