1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी की 'अजहर' का टीजर हुआ लांच (देखें वीडियो)

इमरान हाशमी की 'अजहर' का टीजर हुआ लांच (देखें वीडियो)

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 06:28 pm IST,  Updated : May 25, 2015 06:32 pm IST

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की दुनिया की एक झलक देने वाली आगामी फिल्म 'अजहर' का टीजर सोमवार को लांच हुआ। मौके पर फिल्म के मुख्य नायक इमरान हाशमी ने स्वयं का परिचय

इमरान हाशमी की 'अजहर'...- India TV Hindi
इमरान हाशमी की 'अजहर' का टीजर हुआ लांच

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की दुनिया की एक झलक देने वाली आगामी फिल्म 'अजहर' का टीजर सोमवार को लांच हुआ। मौके पर फिल्म के मुख्य नायक इमरान हाशमी ने स्वयं का परिचय 'मैं अजहर' के रूप में कराया। इमरान ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, "अजहर' का टीजर आ गया है।"

टीजर में इमरान तो नजर नहीं आए, लेकिन उनकी आवाज ने ट्रेलर में जान डाल दी। वहीं, पोस्टर के जरिए अजहर के रूप में उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है।

टीजर में वह दर्शकों के बीच से पवेलियन से निकलते दिख रहे हैं।

टोनी डीसूजा निर्देशित एवं बालाजी मोशन पिक्चर्स व एमएसएम मोशन पिक्चर्स निर्मित 'अजहर' 13 मई, 2016 को दुनियाभर में रिलीज होनी है।

अजहरुद्दीन ने 1990 के दशक में ज्यादातर समय भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई की। वह वर्ष 2,000 में मैच-फिक्सिंग कांड में फंसे। इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। वर्ष 2012 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने उन पर लगा यह प्रतिबंध हटा लिया।

देखें टीजर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन