1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी की ‘अजहर’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

इमरान हाशमी की ‘अजहर’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अजहर' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इमरान ने इसका एक नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।

azhar- India TV Hindi
azhar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अजहर' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर  रिलीज किया गया था। अब इमरान ने इसका एक नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म अजहरुद्दीन की बॉयोपिक है।

इसे भी पढ़े:- इमरान हाशमी ने अजहरूद्दीन को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा

इमरान ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "एक इंसान जिसने सब कुछ सहा। 'अजहर' का नया पोस्टर। उन्हें पसंद करें, उनसे नफरत करें और उन्हें 13 मई को देखें।"

इस पोस्टर में एक बिलबोर्ड पर लगे पत्रिका के जलते हुए मुख्य पृष्ठ पर छपे इमरान के चेहरे को दर्शाया गया है।

azhar

फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर अजरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है। उन पर 2009 में मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगा था और उन्हें जीवन भर के लिए मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में प्राची देसाई, नरगिस फाकरी, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 13 मई को विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इमरान पिछले काफी दिनों से अपनी किताब किस ऑफ लव को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। पूरी किताब अभिनेता के चार वर्षीय बेटे अयान के किडनी के कैंसर से जूझने के दौरान उससे उबरने की उनकी यात्रा और इस दौरान हाशमी और उनकी पत्नी ने जो कुछ भी सहन किया उस लंबे संघर्ष के दौर की दास्तां कहती है।

Latest Bollywood News