1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी ने अजहरूद्दीन को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा

इमरान हाशमी ने अजहरूद्दीन को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा

 Published : Feb 08, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 07:13 pm IST

अभिनेता इमरान हाशमी ने फिल्म अजहर का पहला लुक क्रिकेटर मोहम्मद अजहरद्दीन को उनके 53वें जन्मदिन पर उपहार में दिया। फिल्म में शीर्ष किरदार अदा कर रहे 36 वर्षीय इमरान ने ट्विटर पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बधाई दी।

Emraan Hashmi- India TV Hindi
Emraan Hashmi

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी ने फिल्म अजहर का पहला लुक क्रिकेटर मोहम्मद अजहरद्दीन को उनके 53वें जन्मदिन पर उपहार में दिया। फिल्म में शीर्ष किरदार अदा कर रहे 36 वर्षीय इमरान ने ट्विटर पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बधाई दी।

ये भी पढ़े- OMG अनुष्का शर्मा ने क्यों जड़ा सलमान को जोरदार थप्पड़?

इमरान हाशमी ने लिखा, “एमपी अजहर को 53 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह रहा आपका जन्मदिन का तोहफा। अजहर में आपके रूप में मैं।“

इस तस्वीर में इमरान टेस्ट टीम की सफेद जर्सी पहने अजहर के ही हेयर स्टाइल में रखे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म इमरान को कलाकार के तौर पर नए तरीके से पेश करेगी। फिल्म का निर्देशन टॉनी डिसूजा ने किया है और इसके निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स हैं।

अजहरुद्दीन ने 1990 के दशक में ज्यादातर समय भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई की। वह वर्ष 2,000 में मैच-फिक्सिंग कांड में फंसे। इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। वर्ष 2012 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने उन पर लगा यह प्रतिबंध हटा लिया।

फिल्म का टीजर काफी वक्त पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जिसमें इमरान का लुक तो नजर नहीं आया था, लेकिन उनकी आवाज ने इस टीजर में जान डाल दी थी। टीजर में वह दर्शकों के बीच से पवेलियन से निकलते हुए दिख रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन