1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG अनुष्का शर्मा ने क्यों जड़ा सलमान को जोरदार थप्पड़?

OMG अनुष्का शर्मा ने क्यों जड़ा सलमान को जोरदार थप्पड़?

 Published : Feb 08, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Feb 08, 2016 01:32 pm IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लोग इज्जत और प्यार करते हैं उतना ही लोग उनसे डरते भी हैं। ऐसे में किसी की इतनी हिम्मत भी नहीं होती कि कोई उनसे ऊंची आवाज में बात करें तो उन्हें थप्पड़ मारना तो दूर की बात है।

anushka- India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लोग इज्जत और प्यार करते हैं उतना ही लोग उनसे डरते भी हैं। ऐसे में किसी की इतनी हिम्मत भी नहीं होती कि कोई उनसे ऊंची आवाज में बात करें तो उन्हें थप्पड़ मारना तो दूर की बात है। लेकिन फिर ऐसा क्या हो गया कि अनुष्का शर्मा को 'सुल्तान' के सेट पर सलमान को एक जोरदार थप्पड रसीद करना पड़ा?

इसे भी पढ़े:- ‘सुल्तान’ में सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी 'बेगम' अनुष्का शर्मा

दरअसल अनुष्का और सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में दोनों ही रेसलर का किरदार निभा रहे हैं और सलमान को थप्पड़ मारना शूटिंग का ही हिस्सा था। एक सीन में सलमान और अनुष्का की लड़ाई हो जाती है जिसमें उन्हें सलमान पर गुस्सा आ जाता है और वह उन्हें उनके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं।

अनुष्का फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी। वह फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपने लुक्स की तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं।

फिल्म में सलमान हरियाणा के एक पहलवान केसर का किरदार निभा रहे हैं। कुछ वक्त पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "दर्शक मुझे दोगने आकार में देखेंगे। 'सुल्तान' के लिए मेरी ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है, मुझे किरदार के लिए ज्यादा भारी और ज्यादा फिट दिखना होगा।"

खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ईद के मौके के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन