1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान ने कहा,'वन्स अपॉन ए टाइम' का किरदार रहा चुनौतीपूर्ण

इमरान ने कहा,'वन्स अपॉन ए टाइम' का किरदार रहा चुनौतीपूर्ण

इमरान हाशमी एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। बॉलीवुड में इमरान हाशमी को 'सीरियल किसर' उपनाम दिया गया हैं।

Emraan hashmi- India TV Hindi
Emraan hashmi

मुंबई, इमरान हाशमी एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। बॉलीवुड में इमरान हाशमी को 'सीरियल किसर' उपनाम दिया गया हैं। अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि वर्ष 2010 की हिट फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुबई' में गैंगस्टर शोएब की भूमिका चुनौतीपूर्ण और आनंदायक दोनों थीं। फिल्म ने शनिवार को अपने छह साल पूरे कर लिए हैं।
इसे भी पढ़े:-

इमरान के बेटे का कैंसर से संघर्ष पर किताब 2016 में
मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' 30 जुलाई, 2010 को रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, कंगना रनौत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा भी प्रमख भूमिकाओं में थें। इमरान ने ट्विटर पर लिखा, "यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। शोएन का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण और आनंदायक था।

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुबई' को छह साल पूरे।"उन्होंने कहा, "अजय देवगन, प्राची देसाई, मिलन लुथरिया, रणदीप हुड्डा और कंगना रनौत को अच्छे अनुभव के लिए धन्यवाद।" वहीं 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' नामक फिल्म का सीक्वल 2013 में जारी हुआ।

Latest Bollywood News