1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान के बेटे का कैंसर से संघर्ष पर किताब 2016 में

इमरान के बेटे का कैंसर से संघर्ष पर किताब 2016 में

 Written By: IANS
 Published : Dec 26, 2015 11:25 pm IST,  Updated : Dec 26, 2015 11:25 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के बेटे अयान के कैंसर उपचार पर लिखी किताब अप्रैल 2016 तक आने की संभावना है। किताब में इस दौरान बतौर पिता हाशमी के संघर्ष और उनके बेटे की तकलीफों

book on struggle of son of imran hashami with cancer in 2016- India TV Hindi
book on struggle of son of imran hashami with cancer in 2016

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के बेटे अयान के कैंसर उपचार पर लिखी किताब अप्रैल 2016 तक आने की संभावना है। किताब में इस दौरान बतौर पिता हाशमी के संघर्ष और उनके बेटे की तकलीफों का जिक्र है।

इमरान ने शनिवार को ट्विटर पर यह घोषणा की। इसी के साथ इमरान ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह और उनका चार वर्षीय बेटा इस किताब के लिए तस्वीर खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं।

इमरान ने लिखा है, "अपनी किताब के लिए रोहन श्रेष्ठ के साथ मजेदार फोटोशूट। किताब का विमोचन अप्रैल में होगा। घर पर शूटिंग करना हमेशा बेहतरीन होता है।"

इसी बीच 'मर्डर', 'जन्नत' और 'द डर्टी पिक्च र' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता ने अपनी फिल्म 'राज' के चौथे संस्करण की शूटिंग शुरू कर दी है। विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी। इमरान की आगामी फिल्म टोनी डिसूजा की 'अजहर' है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन