A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को किया सतर्क, कहा- किसी भी मैसेज पर...

ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को किया सतर्क, कहा- किसी भी मैसेज पर...

ईशा देओल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

esha deol instagram account hacked- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: IMESHADEOL ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश दिखाई देता है। उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया है।

ईशा देओल (39) ने लिखा, ‘‘आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इमिशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।’’ 

छोटे पर्दे पर डेब्यू करने की खबर का एक्ट्रेस ईशा देओल ने किया खंडन

उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मैसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे। 

Latest Bollywood News