मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा और ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में ये दोनों पहली बार साथ काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा था कि ईशा ने ‘कमांडो 2’ के प्रचार में अदा को ज्यादा तवज्जो देने के कारण उनसे नाराज हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस सभी अफवाहों को बकवास करार दिया है।
इसे भी पढ़े:-
ऐसी खबरें थीं कि ‘रुस्तम’ की अभिनेत्री ईशा फिल्म की प्रचार रणनीति से नाखुश हैं जिसमें जाहिर तौर पर अदा को ज्यादा तवज्जो दी गई है। हालांकि ईशा ने स्पष्ट किया कि निर्माता फिल्म में उनकी भूमिका को उजागर नहीं करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रही हैं। ईशा ने कहा, “परेशानी यह है कि लोग कुछ लिखना चाहते हैं इसलिए कि मुझसे साक्षात्कार नहीं देने को कहा गया है क्योंकि भूमिका में एक रहस्य है और इसका एक कारण है।“
ईशा गुप्ता ने कहा, “मैं वो कर रही हूं जो मेरे निर्माता और निर्देशक ने मुझसे कहा है। जब मेरे चरित्र की बात आती है तो मुझे क्या बोलना है और क्या नहीं, मैं उसका अनुसरण कर रही हूं।“ देवेन भोजानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल और फ्रेडी दारुवाला भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Latest Bollywood News