1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: फिर छाया गुरदास मान का जादू, ये गाना देख हो जाएंगे भावुक

VIDEO: फिर छाया गुरदास मान का जादू, ये गाना देख हो जाएंगे भावुक

 Published : Feb 10, 2017 02:20 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 02:20 pm IST

गुरदास मान ने गुरुवार को अपना नया गाना रिलीज किया है। इसे वीडियो को देखते हुए एक बार को आपकी आंखे नम भी हो जाएंगी और आज के समाज पर गुस्सा भी आएगा। इस वीडियो में देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह का बचपन दिखाया गया।

gurdas maan- India TV Hindi
gurdas maan

नई दिल्ली: पंजाब के जाने माने सिंगर और अभिनेता गुरदास मान ने गुरुवार को अपना नया गाना रिलीज किया है। इसे वीडियो को देखते हुए एक बार को आपकी आंखे नम भी हो जाएंगी और आज के समाज पर गुस्सा भी आएगा। इस वीडियो में देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह का बचपन दिखाया गया। सुबह की पहली किरण के भी निकलने से पहले भगत एक रस्सी और स्टूल लेकर खेतों के बीच से निकलते हुए एक पेड़ के पास पहुंचते हैं, जहां वो खुद को फांस लगाने की तैयारी करते हैं।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन इतने में गुरदास उनके पास आते हैं और उन्हें भारत की अब की स्थिति दिखाने लिए कहते हैं, साथ ही वह उन्हें यह बात बोलते हैं कि आज के भारत को देखकर अपना विचार मत बदलना। इसके बाद वह  बाल्यावस्था के भगत को 2017 की दुनिया में ले आते हैं। यहां आकर भगत सिंह देश के अब के हालात से रुबरु होते हैं। वह देखते हैं कि अंग्रेजों से को भारत को आजादी मिल गई, लेकिन आज अपने देशवासियों ने इस देश को खोखला कर दिया है।

आज के भारत में भगत सिंह देखते हैं कि किस तरह से लोग नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। खुले आम छेड़-छाड़ और मारपीट चल रही हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा। आज मां के लिए अपने बच्चे से ज्यादा उसकी पार्टी और ड्रिंक्स अहम है। बच्चे अब बाहर मैदानों में खेलने के लिए नहीं जाते इसलिए देश में कुछ ही खिलाड़ी बाकी रह गए हैं। नशे में धूत पड़ा बेटा अपने पिता कि अर्थी को कंधा भी नहीं दे पा रहा, वो काम बेटी कर रही है।

नन्हें भगत इस माहौल को देखकर बहुत निराश हो जाता और अपने आंसू रोक नहीं पाता। इसके बाद वह अपनी मूर्ति के नीचे लिखे शहीद भगत सिंह को मिटाने जाते हैं, लेकिन गुरदास उन्हें कहते हैं आज के हालात की वजह से इतिहास नहीं बदला जा सकता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन