1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बंधन में बंधे नील और रुक्मिणी

शादी के बंधन में बंधे नील और रुक्मिणी

 Published : Feb 10, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 12:32 pm IST

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नील ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही इसमें बेहद शानदार नजर आ रहे हैं।

Neil- India TV Hindi
Neil

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नील ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही इसमें बेहद शानदार नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ नील क्रीम और मरुन कॉम्बीनेशन वाली शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहे थे, वहीं रुक्मिणी रेड और ऑरेंज रंग के पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उन्होंने लाल चूड़े के साथ गोल्डन कलीरे पहने भी थे।

इसे भी पढ़े:-

इनकी शादी का यह फंक्शन उदयपुर में 7 फरवरी से चल रहा है। इसमें संगीत, हल्दी, मेहंदी और रिंग सेरेमनी जैसी कई रस्में रॉयल अंदाज में निभाई गई। इन सभी रस्मों के अलावा शादी से पहले इनके लिए एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया गया था। इसमें सभी ने मिलकर खूब मस्ती की।

neil
neil

इससे पहले इन दोनों ने एक प्रीवेडिंग फोटोशूट भी करवाया था।

बुधवार को आयोजित किए गए इनके संगीत समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आई। ऋषि ने अपने नील और रुक्मिणी के लिए एक गाना  गाया और डांस भी किया।

खबरों के अनुसार इनकी शादी का रिसेप्शन 17 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया गया है। नील और रुक्मिणी की सगाई पिछले साल दशहरें के मौके पर आयोजित की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन