नई दिल्ली: चंकी पांडेय की बेटी अनन्या काफी खूबसूरत है। खबर तो यहां तक आई थी कि सलमान खान अनन्या को लॉन्च कर सकते हैं। अनन्या की मम्मी यानी चंकी पांडेय की पत्नी भावना पांडेय ने अनन्या की एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर देखकर मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने एक चुटीला कमेंट कर दिया। उन्होंने लिखा, प्लीज इसका डीएनए टेस्ट कराओ... चंकी पांडेय की बेटी और इतनी प्यारी...। लेकिन फराह का मजाक महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर लोगों ने फराह के इस मजाक को खराब कहा। हालांकि कुछ लोगों ने फराह का साथ दिया और कहा यह मजाक था और इसे मजाक के तौर पर ही लेना चाहिए।
FARAH KHAN ON AANYA PANDEY
चंकी पांडे की पत्नी भावना भी बेहद खूबसूरत हैं। अनन्या और शाहरुख की बेटी सुहाना काफी अच्छी दोस्त हैं।
यह बात सभी जानते हैं कि फराह खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया स्वभाव की वजह से जानी जाती हैं। फराह मजाक करती हैं तो अपने पति शिरीष कुंदर को भी नहीं छोड़ती हैं। वैसे फराह और चंकी में गहरी दोस्ती भी है।
बात करें चंकी की तो वो हाल ही में विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ में निगेटिव किरदार में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में कबीर का किरदार निभाया था जिसकी काफी सराहना हुई थी। चंकी जल्द ही बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म ‘साहो’ में निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेता नील नितिन मुकेश भी विलेन बनेंगे।
Latest Bollywood News