1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस खूबसूरत बाला को लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानिए किसकी है ये बेटी

अब इस खूबसूरत बाला को लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानिए किसकी है ये बेटी

 Published : May 25, 2017 01:47 pm IST,  Updated : May 25, 2017 01:47 pm IST

सलमान खान को भारतीय सिनेमा में कई हस्तियों का गॉड फादर कहा जाता है। वह बहुत से सितारों में हिन्दी सिनेमाजगत में लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन अब लगता है बॉलीवुड को एक और नया और बेहद खूबसूरत चेहरा मिलने वाला, जिसे सलमान खान लॉन्च करने जा रहे हैं।

ananya Pandey- India TV Hindi
ananya Pandey

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भारतीय सिनेमा में कई हस्तियों का गॉड फादर कहा जाता है। वह बहुत से सितारों में हिन्दी सिनेमाजगत में लॉन्च कर चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने दोस्त सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को फिल्म 'हीरो' के साथ बॉलीवुड में लॉन्च किया। अब लगता है कि सलमान ने एक और जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। हाल ही में खबर आई है दबंग खान अब अपने दोस्त चंकी पांडे की बेटी अन्नया को भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि चंकी पांडे की बेटी इन दिनों बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारियों में जुटी हुई हैं और अब उन्हें अपने इस सफर को शुरु करने के लिए सलमान खान जैसे सुपरस्टार का भी साथ मिलने वाला है।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि चंकी पांडे और सलमान खान लंबे वक्त से काफी अच्छे हैं और इसीलिए अब दबंग खान उनकी लाडली बेटी को फिल्मों में शुरुआत करने के लिए मदद कर रहे हैं। अब सलमान के ही कहने पर अन्नया इस वक्त अपने आप को ग्रूम कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह सलमान के कहने पर जिम में खूब पसीना भी बहा रही हैं और साथ ही सख्ती से डाइट भी फॉलो कर रही हैं। OMG! सुशांत-कृति की 'राब्ता' पर लगा राजामौली की कहानी चुराने का आरोप

गौरतलब है कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने कुछ वक्त पहले ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। कहा जा रहा है कि फिलहाल वह गोवा में अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक चंकी पांडे ने अपनी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू पर बात करते हुए को बताया है कि, "हां अन्नया एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं और उन्होंने मुझे कुछ समय पहले ही अपने इस फैसले के बारे में बताया था। मैं चाहता हूं कि वह खुद आप अपना नाम बनाएं और अपने आप में ही एक ब्रांड बनकर उभरें।"

अगली स्लाइड में देखें अन्नया की तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन