नई दिल्ली: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर पिछले दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सु्र्खियों में छाए हुए थे। अब खबर आ रही है कि फरहान एक बार फिर से अपना घर बसाने की सोच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि फरहान इन दिनों अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि ये दोनों ही जल्द ही एक ही घर में भी शिफ्ट होने वाले हैं। फरहान ने कुछ वक्त पहले ही पत्नी अधूना से तलाक लिया है। इन दोनों की 16 साल की शादी टूटने के बाद फरहान का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था।
इसे भी पढ़े:- …तो श्रद्धा कपूर की वजह से टूट गई फरहान की शादी!
लेकिन हाल ही में खबर आई है कि फरहान इन दोनों को नहीं बल्कि कल्कि को डेट कर रहे हैं। कल्कि भी काफी वक्त पहले निर्देशक अनुराग कश्यप से तलाक ले चुकी हैं। इनकी शादी ज्यादा लंबी न चली सकी और दोनों ने शादी के 4 साल बाद ही एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। खबरों के अनुसार अब फरहान और कल्कि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों एक दूसरे को एक मौका देना चाहते हैं।
फरहान और कल्कि फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सेट पर मिले थे और यहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई हालांकि उस समय ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे और फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद इनका एक दूसरे से मिलना भी काफी कम हो गया था।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-
Latest Bollywood News