1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …तो श्रद्धा कपूर की वजह से टूट गई फरहान की शादी!

…तो श्रद्धा कपूर की वजह से टूट गई फरहान की शादी!

 Published : Jan 26, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Jan 26, 2016 05:19 pm IST

बॉलीवुड के लिए किसी ने सही ही कहा है कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर दो पल मिलते हैं साथ-साथ चलते है जब मोढ़ आए तो बच के निकलते हैं;..जी हां बॉलीवुड में जिस तेजी से रिश्‍ते टूट और बन रहे हैं उसे देखकर इस गीत के बोल अपने समय के सच को बयान कर रहे हैं।

shraddha- India TV Hindi
shraddha

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के लिए किसी ने सही ही कहा है ‘कितने अजीब रिश्‍ते हैं यहां पर दो पल मिलते हैं साथ-साथ चलते है जब मोढ़ आए तो बच के निकलते हैं’ …..जी हां बॉलीवुड में जिस तेजी से रिश्‍ते टूट और बन रहे हैं उसे देखकर इस गीत के बोल अपने समय के सच को बयान कर रहे हैं। पहले ऋतिक और सुजैन का ब्रेकअप, और अब अधुना और फरहान अख्तर का 15 साल पुराना प्‍यार भरा रिश्‍ता टूट गया। सबसे हैरान करने वाली बात है फरहान और अधुना के प्‍यार भरे रिश्‍ते के टूटने की वजह युवा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- फरहान-अधूना हुए अलग, टूट गई 15 साल पुरानी शादी

हालांकि ना तो श्रद्धा ने और ना ही फरहान ने अपनी तरफ से इस बात के अभी तक कोई संकेत दिए हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहान और अधुना के बीच पिछले कुछ दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा था और श्रद्धा कपूर के चलते दोनों के बीच रिश्‍ते सामान्‍य नहीं चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार बात उस वक्‍त और बिगड़ गई जब ‘रॉक आन 2’ में श्रद्धा कपूर और फरहान के साथ-साथ काम करने की खबर आई।

फिलहाल फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर पत्नी अधुना से अलग हो गए हैं। फरहान और अधूना की शादी को 15 साल हो चुके हैं और अचानक इन दोनों के अलग होने की खबरों ने इनके फैंस को चौंका दिया है। इनके अलग होने की वजह किसी मॉडल को बताया जा रहा था, लेकिन हमारे सूत्रों के अनुसार फरहान और अधुना के 15 साल लंबे रिश्ते के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आ गई हैं।

श्रद्धा और फरहान इन दिनों आगामी फिल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में देखिए और किस अभिनेत्री के साथ जुड़ रहा है फरहान का नाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन