1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर की 'तूफान' का नया गाना 'स्टार है तू' रिलीज, जबरदस्त दिखी मृणाल के साथ केमिस्ट्री

फरहान अख्तर की 'तूफान' का नया गाना 'स्टार है तू' रिलीज, जबरदस्त दिखी मृणाल के साथ केमिस्ट्री

फरहान अख्तर की मचअवेडेट फिल्म 'तूफान' का दूसरा गाना 'स्टार है तू' रिलीज हो गया है। इस गाने को इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर ने शेयर किया है।

Star Hai Tu song out - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FARHAN AKHTAR Star Hai Tu song out 

फरहान अख्तर की मचअवेडेट फिल्म 'तूफान' का दूसरा गाना 'स्टार है तू' रिलीज हो गया है। इस गाने को इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर ने शेयर किया है। गाने में मृणाल ठाकुर के साथ फरहान अख्तर की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को फरहान अख्सर ने इंस्टाग्राम पर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- 'डांस करने के लिए तैयार हो जाइए..स्टार है तू..गाना रिलीज हो गया है।' 

कंगना रनौत ने 'धाकड़' फिल्म का शेयर किया नया लुक, बुडापेस्ट में चल रही है शूटिंग

इससे पहले 2 जुलाई को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। ये गाना भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने के बोल थे- 'तोडून टाक'। इस गाने को फरहान अख्सर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। इस गाने को शेयर करते हुए उस वक्त अभिनेता ने लिखा था..

दादी के निधन के बाद अनन्या पांडे का भावुक पोस्ट, शेयर की बचपन की अनदेखी Photos

आपको बता दें, 'तूफान' फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी अट्रैक्ट किया था। तभी से दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित व अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'तूफान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

Latest Bollywood News