1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने 'धाकड़' फिल्म का शेयर किया नया लुक, बुडापेस्ट में चल रही है शूटिंग

कंगना रनौत ने 'धाकड़' फिल्म का शेयर किया नया लुक, बुडापेस्ट में चल रही है शूटिंग

 Published : Jul 11, 2021 04:57 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 04:59 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुडापेस्ट में अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने लुक की एक झलक साझा की।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुडापेस्ट में अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने लुक की एक झलक साझा की। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धाकड़' से अपना एक लुक पोस्ट किया और लिखा - "उन सभी में से सबसे शातिर 'एजेंट अग्नि' को अपनी ड्रीम टीम के साथ बनाना।"

'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने शादी के 2 महीने बाद सुनाई खुशखबरी, प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

कंगना अपनी आने वाली फिल्म में 'एजेंट अग्नि' के रूप में नजर आएंगी। फिल्म का पहला शेड्यूल मध्य प्रदेश में शूट किया गया था। फिलहाल कंगना बुडापेस्ट में अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वेस्टर्न लुक में अपनी कई फोटोज शेयर की हैं।

'धाकड़' के अलावा, कंगना के पास पाइपलाइन में 'थलाइवी', पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा' और 'तेजस जैसी फिल्में भी हैं। दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित 'इमरजेंसी' के लिए कंगना दूसरी बार निर्देशक की भूमिका निभाएंगी। 

 

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन