फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर रेस्टोरेंट जाते हुए फंसे भीड़ में, देखें Photos
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) कुछ दिनों पहले मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। हालांकि उन्हें परेशानी का सामना तब करना पड़ा, जब रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें भीड़ ने घेर लिया।

जनवरी में कपल फरहान का 45वां जन्मदिन मनाने मैक्सिको गया था। देखें वहां की कुछ तस्वीरें...
शिबानी ने फरहान के घर पर जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के साथ होली भी मनाई थी। शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीर भी शेयर की थी।
हाल ही में फरहान ने Tape Cast Season 2 में शिबानी संग अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया था। शो में वह भूमि पेडनेकर के साथ आए थे। भूमि ने ‘Do Not Play’ कैसेट चलाया, जिसमें शिबानी ने फरहान से पूछा कि वह शादी कब कर रहे हैं। इस पर फरहान ने कहा था- ''मुझे नहीं पता, हो सकता है अप्रैल या मई में।''
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फरहान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफान' और सोनाली बोस की 'द स्काइ इज पिंक' में नज़र आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम भी हैं।
शिबानी ने 'द स्टेज, स्टाइल एंड द सिटी' और 'टॉप मॉडल इंडिया' जैसे शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' में भी नज़र आ चुकी हैं। वह IPL होस्ट करने के बाद चर्चा में आई थीं।
Also Read:
सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की ऑफिशियल तस्वीरें आईं सामने