फिल्म समीक्षा
‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ 4 महिलाओं की कहानी है, जो उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर हैं। फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म महिलाओं की है लेकिन इस फिल्म में महिलाओं को महानता की देवी बनाकर पेश नहीं किया गया है, कोई भी महिला परफेक्ट नहीं है। एक लड़की है जिसके घर में तमाम बंदिशें हैं, उसे बुर्के में घर से निकलना पड़ता है, लेकिन उसकी ख्वाहिशों को कोई नहीं रोक पाता, वो लिपस्टिक, सैंडल्स, कपड़े मॉल से चोरी करके लाती थी और घर से निकलते ही बुर्का बैग में रखती है और वो आजाद हो जाती है तमाम बंधनों से। एक लड़की है जो अपनी सगाई वाले दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाती है, और बाद में दोनों लड़कों के बीच फंसकर रह जाती है। एकअधेड़ महिला है जो रोमांटिक नॉवेल पढ़कर अपने से आधे उम्र के लड़के से फोन पर अश्लील बातें करती है और एक महिला है जो पति से छिपकर नौकरी करती है।
lipstick under my burqa review
मुझे लगता है ये अपनी तरह की एकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें इतनी खूबसूरती से और इतने करीब से महिलाओं की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म की पटकथा लिखने और निर्देशन का जिम्मा अलंकृता श्रीवास्तव ने संभाला था और इसमें वो पूरी तरह से कामयाब भी हुई हैं। फिल्म बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है लेकिन कहीं भी बोर नहीं करती है। फिल्म की कहानी भोपाल की है, जहां फिल्म की चारों लीड कैरेक्टर रहती हैं।
रत्ना पाठक (बुआ जी उर्फ ऊषा)
फिल्म में रत्ना पाठक ने बुआ जी उर्फ ऊषा का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो जिसके मन में हजारों ख्वाहिशें दफन हैं। वो छिपकर सस्ते उपन्यास पढ़ती है, सत्संग के बहाने स्विमिंग सीखने जाती है, और उसे स्विमिंग कोच से क्रश हो जाता है, क्या होता है जब उसके अंदर की दबी चिंगारी को हवा मिलती है?
film review lipstick under my burkha ratna patahak usha bua ji
कोंकणा सेन ने फिल्म में शिरीन नाम की एक महिला का किरदार निभाया है, वो शादी-शुदा है और 3 बच्चों की मां है। वो अपने पति से छिपकर जॉब करती है, ताकि घर अच्छे से चल सके, लेकिन उसका पति (सुशांत सिंह) उसे सिर्फ सेक्स ऑब्जेक्ट समझता है, उसके लिए उसकी बीवी सिर्फ एक हाड़-मांस का पुतला है जिससे वो जब मर्जी संबंध बना सके। पार्लर वाली शिरीन से पूछती है क्या आपके पति आपको कभी किस करते हैं, इस पर उसका लाजवाब होना उसके मन की सारी व्यथा व्यक्त कर देता है। क्या होता है जब शिरीन को पता चलता है कि उसके पति का कहीं और अफेयर चल रहा है?