1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की एक्ट्रेस आहना कुमरा ने समलैंगिकता पर दिया बड़ा बयान

‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की एक्ट्रेस आहना कुमरा ने समलैंगिकता पर दिया बड़ा बयान

 Published : Jul 08, 2017 08:57 am IST,  Updated : Jul 08, 2017 08:57 am IST

अपकमिंग फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' में नजर आने वाली अभिनेत्री आहना कुमरा ने समलैंगिकता पर बड़ा बयान दिया है। आहना ने कहा कि फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' ने उन्हें सिखा दिया है कि सबसे अच्छा है कि लोगों को परखो ही मत।

ोे्ि- India TV Hindi
ोे्ि Image Source : PTI

मुंबई: अपकमिंग फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' में नजर आने वाली अभिनेत्री आहना कुमरा ने समलैंगिकता पर बड़ा बयान दिया है। आहना ने कहा कि फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' ने उन्हें सिखा दिया है कि सबसे अच्छा है कि लोगों को परखो ही मत। ऐसी बोल्ड फिल्म समाज में किस तरह का बदलाव ला सकती है, यह पूछे जाने पर आहना ने यहां मीडिया के लोगों से कहा, "मेरे हिसाब से समाज में एक दिन में बदलाव नहीं आ सकता। बदलाव वहां आता है, जहां आप अपनी आखों से अपने खुद के उठाए गए कदमों पर नजर रखते हैं। इस फिल्म ने मुझे सिखाया है कि किसी को जज नहीं करो, कम से कम उनको जज करने की कोशिश मत करो।"

आहना ने कहा, "मैंने लोगों को जज करना बंद कर दिया है.. वे समलैंगिक, लेस्बियन हो सकते हैं और उनकी दिलचस्पी यौन संबंध में हो सकती है और नहीं भी हो सकती है या कैसे वे अपने लिए पैसे कमाएं, यह मायने नहीं रखता। मैंने यह निश्चित किया है कि अपने दिमाग में किसी को जज करने के विचार को रोककर रखना है।"

'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' चार महिला किरदारों की कोरी कल्पनाओं पर आधारित फिल्म है। आहना ने इसमें एक ब्यूटिशयन (प्रसाधिका) का किरदार निभाया है।

उन्होंने कहा, "इस फिल्म की सबसे दिलचस्प चीज यह है कि इसकी सभी चार कहानियां, एक महिला के नजरिए से हैं।"

प्रकाश झा और एकता कपूर द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बच्चों के साथ न देखें 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का का ट्रेलर'

जब एकता कपूर को लगा 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का होगी उबाऊ'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन