Karwa Chauth 2019 : इस बार 17 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस खास दिन का भारतीय समाज में विशेष महत्व है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और फिर शाम के वक्त चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस साल का करवा चौथ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के लिए भी बेहद खास है क्योंकि यह उनके शादी के बाद का पहला करवा चौथ है।
जी हां आज हम बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसस का जिक्र करेंगी जिनका इस बार पहला करवा चौथ है। हम शुरु करेंगे ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में 2 दिसंबर को निक जोनस से शादी रचाई। इस साल प्रियंका चोपड़ा अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। यह शादी साल की सबसे महंगी और शादी शादी थी।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को शादी रचाई। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद थे।