1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Karva Chauth 2019: चांद को अर्ध्य देने से पहले महिलाएं जरूर खरीद लें ये समान, बाद में नहीं होना पड़ेगा परेशान

Karva Chauth 2019: चांद को अर्ध्य देने से पहले महिलाएं जरूर खरीद लें ये समान, बाद में नहीं होना पड़ेगा परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2019 01:16 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 08:59 am IST

Karva Chauth 2019: करवा चौथ का त्योहार आज मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है।

Karva chauth makeup list - India TV Hindi
Karva chauth makeup list 

Karwa Chauth 2019 : हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार बहुत ही खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसके बाद दिन भर मां पार्वती और गणेश की पूजा की जाती है और शाम के समय चांद को अर्ध्य देकर अपना व्रत खोला जाता है। इस दिन तैयारियां महिलाओं ने शुरू कर दी है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। जिसकी तैयारी के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में अगर पूजा करते समय किसी सामग्री की कमी हो जाती है तो आपका थोड़ा सा मन इधर-उधर भागने लगता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है पूरी करवा चौथ की सामग्री और सोलह श्रृंगार की लिस्ट। जिससे बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Karva Chauth 2019: 17 अक्‍टूबर को है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है | चतुर्थी तिथि 17 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और 18 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट तक रहेगी|  आपको बता दूं कि आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का व्रत है। करवा चौथ का त्योहारा दीवाली से पूरे 9 दिन पहले होता है। इस हिसाब से यह त्योहार 17 अक्टूबर, गुरुवार के दिन है।

Karwa Chauth 2019: इस करवा चौथ ट्राई करें ये खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स

करवा चौथ पूजा थाली की सामग्री

  • सबसे मुख्य चीज छलनी (कई लोग इसके बिना भी पूजा करते है)
  • मिट्टी का टोंटीदार करवा और ढक्कन (आप मिट्टी या फिर पीतल या अरपने अनुसार ले सकती है)
  • करवा चौथ की थाली
  • कांस की तीलियां
  • करवा चौथ कैलेंडर
  • रोली और अक्षत (साबुत चावल)
  • चीनी का करवा (विकल्प)
  • गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी के 5 डेले
  • आटे का दीया
  • दीपक
  • सिंदूर
  • चंदन और कुमकुम
  • रूई की बत्ती
  • धूप या अगरबत्ती
  • फूल
  • मिठाईयां
  • फल
  • नमकीन मठ्ठियां

Karva Chauth 2019: श्लोका अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण सहित ये एक्ट्रेस मनाएंगी पहला करवा चौथ

  • मीठी मठ्ठियां
  • जल का लोटा
  • गंगाजल
  • कच्चा दूध, दही और देसी घी
  • शहद और चीनी
  • लकड़ी का आसन
  • आठ पूरियों की अठावरी और हलवा
  • दक्षिणा

Karva Chauth 2019: इस कथा को सुने बिना पूरा नहीं होता करवा चौथ का व्रत

करवाचौथ के लिए 16 श्रृंगार

  • सिंदूर
  • मंगलसूत्र
  • बिछिया
  • बिंदी
  • नथनी
  • मेहंदी
  • कर्णफूल (ईयररिंग्स)

Karva Chauth 2019: 17 अक्‍टूबर को है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

  • मांग टीका
  • कमरबंद
  • बाजूबंद
  • अंगूठी
  • पायल
  • चूड़ियां
  • लाल रंग के कपड़े या फिर जिस रंग के आउटफिट्स पहनना चाहे
  • काजल
  • गजरा

Karwa Chauth 2019: जानें किस दिन है करवा चौथ, साथ ही जानें व्रत और सरगी खाने का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल