1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर से वंडर वुमन बनी नजर आएंगी गैल गैडोट

फिर से वंडर वुमन बनी नजर आएंगी गैल गैडोट

इजरायली अभिनेत्री गैल गैडोट फिल्म 'वंडर वुमन-2' से एक बार फिर वंडर वुमन के रूप में वापसी करेंगी। फिल्म 13 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।

WONDER WOMAN- India TV Hindi
WONDER WOMAN

लॉस एंजेलिस: इजरायली अभिनेत्री गैल गैडोट फिल्म 'वंडर वुमन-2' से एक बार फिर वंडर वुमन के रूप में वापसी करेंगी। फिल्म 13 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।

पैटी जैनकिंस निर्देशित 'वंडर वुमन' श्रृंखला की पहली फिल्म ने रिलीज के 53 दिन बाद घरेलू बाजार में 38.9 करोड़ डॉलर की कमाई की और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 39 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

इससे पहले खबर आई थी कि जैनकिंस ने पहले ही ज्योफ जॉन्स के साथ मिलकर सीक्वल की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है।

जॉन हर्ड के निधन के बाद पहली बार नजर आए कलकिन

जानिए कब रिलीज होगी जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म?

Latest Bollywood News