1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज होगी 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म?

जानिए कब रिलीज होगी 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म?

 Published : Jul 26, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 12:57 pm IST

लोकप्रिय जेम्स बांड फ्रैंचाइजी की 25वीं फिल्म रिलीज होने की तैयारी कर रही है। खबर है कि नवंबर 2019 में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

james- India TV Hindi
james

लॉस एंजेलिस: लोकप्रिय जेम्स बांड फ्रैंचाइजी की 25वीं फिल्म रिलीज होने की तैयारी कर रही है। खबर है कि नवंबर 2019 में यह फिल्म रिलीज की जाएगी। आपको बता दें इस फिल्म का पहला संस्करण साल 2006 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में डेनियल क्रेग ने जेम्स बांड की भूमिका निभाई थी।

वेबसाइट 'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, फिल्म निर्माताओं का कहना है कि इस फिल्म के कलाकारों की घोषणा भी की जाएगी। मुख्य कलाकार के अलावा, फिल्म के निर्देशक का नाम भी जारी किया गया। क्रैग के साथ मुख्य भूमिका में फ्रेंचाइजी ने काफी सफलता हासिल की थी।

साल 2012 में आयोजित हुई इस फ्रेंचाइजी की फिल्म 'स्काईफॉल' ने 1.1 अरब डॉलर की कमाई की थी, वहीं 2015 में रिलीज हुई 'स्पेक्टर' ने 88 करोड़ डॉलर कमाए थे।

इन दोनों फिल्मों में क्रैग मुख्य भूमिका में थे।

(इनपुट- आईएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन