A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौहर खान ने जैद दरबार के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, फोटोज हुईं वायरल

गौहर खान ने जैद दरबार के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, फोटोज हुईं वायरल

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Gauahar Khan birthday celebration- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM गौहर खान ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

अभिनेत्री गौहर खान ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने जैद दरबार, उनके भाई आवेज, बहन और अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। गौहर और जैद की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बार फिर दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। 

गौहर खान और जैद दरबार ब्लू-व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन वाले कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। कमरे की सजावट भी इन्हीं रंगों के गुब्बारों से कई गई थी। 

Birthday Special: बिग बॉस विनर गौहर खान अपने स्टाइल से जीत लेती हैं सभी का दिल, देखें तस्वीरें

जैद ने भी इंस्टाग्राम पर गौहर के बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- काश मैं यहां पर सब कुछ लिख सकता.. लेकिन मैं कम ही लिखूंगा। तुम्हारे सामने कम शब्दों में जाहिर करूंगा। तुम जानती हो कि तुम मेरे लिए क्या हो गौहर। हैप्पी बर्थडे।"

गौहर खान ने भी इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Latest Bollywood News