1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Birthday Special: बिग बॉस विनर गौहर खान अपने स्टाइल से जीत लेती हैं सभी का दिल, देखें तस्वीरें

Birthday Special: बिग बॉस विनर गौहर खान अपने स्टाइल से जीत लेती हैं सभी का दिल, देखें तस्वीरें

 Published : Aug 23, 2019 08:10 am IST,  Updated : Aug 23, 2019 09:04 am IST

Birthday Special: बिग बॉस विनर गौहरखान का आज 36वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर देखें खास तस्वीरें।

Gauahar khan- India TV Hindi
Gauahar khan Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। गौहर फिल्मों के साथ रैम्प वॉक पर अपने जलवे बिखेरते नजर आती हैं। गौहर ने फिल्म रॉकेट सिंह से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद वह कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। इश्कजादे और वन्स अपऑन अ टाइम इन मुंबई में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। 

इनके अलावा गौहर खान बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बेगम जान जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मगर उन्हे फेम सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस से मिला है। जहां उनके हर बात मुंह पर कहने वाले व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया।बिग बॉस के दौरान कुशाल टंडन के साथ उनकी लव स्टोरी भी काफी फेमस हुई थी। उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को बता दिया मगर जल्द ही दोनों अलग भी हो गए।

एक्टिंग और डांस के साथ गौहर ने अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत रखा है। गौहर अपने फैशन से हर बार सोशल मीडिया पर फैन्स की फेवरेट बन जाती हैं। गौहर के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ खास तस्वीरें दिखाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन