1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरव को पसंद आया शेफाली का लंचबॉक्स

गौरव को पसंद आया शेफाली का लंचबॉक्स

‘तेरे बिन’ में गौरव खन्ना और शेफाली शर्मा एक शादीशुदा जोड़े के रूप में किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम डॉक्टर अक्षय और विजया है।

tere bin- India TV Hindi
tere bin

मुंबई: ‘तेरे बिन’ में गौरव खन्ना और शेफाली शर्मा एक शादीशुदा जोड़े के रूप में  किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम डॉक्टर अक्षय और विजया है। दोनों एक-दूसरे से प्यार नहीं करते, लेकिन अपनी आठ साल की बेटी की वजह से साथ रहते हैं।
इसे भी पढ़े:-

'टेलीविजन धारावाहिक 'तेरे बिन' में एक साथ काम कर रहे गौरव खन्ना और शेफाली शर्मा के बीच लंच के दौरान काफी दोस्ती बढ़ती देखी गई। दरअसल, गौरव अपने फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। इसलिए वह घर का बना खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन उनके कूक के ना होने की वजह से उन्होंने बाहर ही खाना बनाने की योजना बनाई।

ऐसे में शेफाली भी उनके साथ आई और दोनों ने एक साथ खाना खाया। गौरव ने एक बयान में कहा, "शेफाली एक अच्छी कूक हैं और उसने सेट पर स्वादिष्ट खाना बनाया। हम दोनों पंजाबी हैं, जिससे दोनों का टेस्ट काफी मिलता है। आजकल मैं अक्सर उसके लंचबॉक्स खा जाता हूं।"

 

Latest Bollywood News