1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुकेश खन्ना छोड़ेंगे ‘वारिस’

मुकेश खन्ना छोड़ेंगे ‘वारिस’

 Published : Jun 24, 2016 11:19 am IST,  Updated : Jun 24, 2016 11:20 am IST

एंडटीवी के धारावाहिक 'वारिस' में लालाजी का किरदार निभा रहे अभिनेता मुकेश खन्ना ने जल्द ही इस शो को अलविदा कह देंगे।

mukesh- India TV Hindi
mukesh

मुंबई: एंडटीवी पर कुछ वक्त पहले ही शुरु हुआ धारावाहिक 'वारिस' इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों द्वारा शो के हर किरदार को काफी सराहा जा रहा है। इसमें मुकेश खन्ना भी एक अह्म भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। धारावाहिक में लालाजी का किरदार निभा रहे अभिनेता मुकेश खन्ना ने जल्द ही इस शो को अलविदा कह देंगे। शो में उनके किरदार का निधन होने जा रहा है। सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित 'वारिस' मां द्वारा एक लड़की को लड़के के रूप में दिखाने की कहानी है। इसमें 7 साल का लीप दिखाया जाएगा। इसके बाद रोमांचक घुड़सवारी सीक्वेंस में मुकेश खन्ना के किरदार का निधन हो जाएगा।

इसे भी पढ़े:- दर्शकों के दिलों पर राज करने वापस आ रहा है 'शक्तिमान'

उन्होंने एक बयान में कहा, "'वारिस' जैसे धारावाहिक में काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग रहा। इसमें दिखाया गया है कि हमारे समाज में लड़कियों से अधिक लड़कों को महत्व दिया जाता है।"

बयान के मुताबिक, "पिछले जिस सीक्वेंस की मैंने शूटिंग की, वह काफी यादगार है। कहानी को आगे बढ़ाने के लिए शो से मुझे हटाना आवश्यक है और मैं दर्शकों से आग्रह करना चाहूंगा की जागरुकता बढ़ाने के लिए यह शो जरूर देखें।" 'वारिस' में आरती सिंह मुख्य कलाकार अंबा का किरदार में नजर आ रही हैं।

मुकेश खन्ना 90 के दशक में प्रसारित होने वाले अपने धारावाहिक शक्तिमान के दौरान काफी साइमसाइट में आए थे। अब एक बार फिर से इन दिनों उनका यह सीरियल चर्चा में आ गया है। खबर है कि यह जल्द ही फिर से प्रसारित किया जाएगा और मुकेश खन्ना इसमें अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इसके लिए 8 किलो वजन भी घटाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन