A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 47 की हुईं शाहरुख की पत्नी गौरी खान, ऐसे मिल रही है बॉलीवुड से बधाईयां

47 की हुईं शाहरुख की पत्नी गौरी खान, ऐसे मिल रही है बॉलीवुड से बधाईयां

गौरी एक सफल उद्ममी और फिल्म निर्माता हैं।

SRK GAURI- India TV Hindi
SRK GAURI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी एक सफल उद्ममी और फिल्म निर्माता हैं।  कोरियोग्राफर व फिल्मकार फराह खान ने रविवार को सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को जन्मदिन की बधाई दी।

शाहरुख और गौरी की करीबी दोस्त फराह ने दोनों के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट किया और लिखा, "प्रिय गौरी खान को जन्मदिन की बधाई। आपके आने वाले साल हमेशा प्यार, हंसी और दोस्ती से गुलजार रहे।"

फराह, गौरी और शाहरुख 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News