मुंबई: पूरे भारत में गुरुवार को श्री कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। हमारे बॉलीवुड सितारे भी इससे दूर नहीं हैं। फिल्मी हस्तियों ने सभी को कृष्ण जन्म की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म 'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' में गौरी के किरदार की वजह से प्रशंसक हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर बेसब्री से उनकी प्रस्तुति का इंतजार करते हैं।
इसे भी पढ़े:- जन्माष्टमी स्पेशल: अभिनेता जिन्हें आप देखना चाहेंगे कृष्ण के किरदार में
वर्ष 2001 के मशहूर गीत 'राधा कैसे ना जले' में ग्रेसी ने राधा का किरदार निभाया था, जो भगवान कृष्ण की पूजा करती थीं, उनका जन्म जन्माष्टमी वाले दिन हुआ था।
वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक 'संतोषी मां' में नजर आ रही ग्रेसी ने कहा, "मैं इस्कॉन मंदिर की सदस्य हूं और जन्माष्टमी पर हर साल वहां जाती हूं। मुझे खुद लगता है कि इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ है और मुझे इस्कॉन जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "जब से मैंने 'लगान' में राधा के रूप में प्रस्तुति दी है तब से प्रशंसक चाहते हैं इस पर प्रस्तुति दूं। हालांकि, यह हमेशा जन्माष्टमी के त्यौहार से जुड़ा है।"
उनके कृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बीच गुरुवार को लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को जन्माष्टमी की बधाई दी। कुछ ट्वीट इस प्रकार हैं:
लता मंगेशकर: शुभकामनाएं। आप सभी को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बधाई। जय कन्हैया लाल की।
अमिताभ बच्चन: सभी को जन्माष्टमी की बधाई।
ऋषि कपूर: आप सभी को जन्माष्टमी की बधाई।
अनपुम खेर: सभी को जन्माष्टमी की बधाई। हमेशा प्यार, शांति और खुशियां बनी रहें। जय श्री कृष्णा।
हेमा मालिनी: भगवान हमारी जिंदगी में खुशियां लाए। जन्माष्टमी की बधाई।
मधुर भंडारकर: भगवान कृष्ण आप सभी की चिंताएं हर लें और इस जन्माष्टमी के अवसर पर आप सभी को प्यार और शांति प्रदान करें। जन्माष्टमी की बधाई।
विक्रम भट्ट: आप सभी को जन्माष्टमी की बधाई। नंद घेर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।
Latest Bollywood News