1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्माष्टमी स्पेशल: अभिनेता जिन्हें आप देखना चाहेंगे कृष्ण के किरदार में

जन्माष्टमी स्पेशल: अभिनेता जिन्हें आप देखना चाहेंगे कृष्ण के किरदार में

 Published : Sep 02, 2015 11:28 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 07:06 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड शुरू से ही भगवान के किरदार के प्रति आकर्षित रहा है। शाहू मोढक, पृथ्वीराज कपूर, एन टी रामाराव और विक्रम गोखले जैसे नामचीन कलाकारों ने पर्दे पर नटखट कृष्ण के चरित्र को

जन्माष्टमी स्पेशल:...- India TV Hindi
जन्माष्टमी स्पेशल: अभिनेता जिन्हें आप देखना चाहेंगे कृष्ण के किरदार मे

नई दिल्ली: बॉलीवुड शुरू से ही भगवान के किरदार के प्रति आकर्षित रहा है। शाहू मोढक, पृथ्वीराज कपूर, एन टी रामाराव और विक्रम गोखले जैसे नामचीन कलाकारों ने पर्दे पर नटखट कृष्ण के चरित्र को साकार किया है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कहे जाने वाले अक्षय कुमार भी फिल्म 'ओ माई गॉड' में कृष्ण बनकर दर्शकों को रिझा चुके हैं।

आइए, अब बात करते हैं ऐसे कुछ कलाकारों की, जिन्हें दर्शक पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाते देखना पसंद कर सकते हैं:-

india tv

1. आमिर खान: बॉलीवुड में मि. परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर में अब तक लगभग हर तरह के किरदार निभाए है। और उन्होंने साबित भी किया है कि वह किसी भी अभिनय को बखूबी पर्दे पर उतार सकते हैं। लेकिन बॉलीवुड में लंबा वक्त बिता चुके आमिर ने एक बार किसी इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि वह भगवान कृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं यदि बॉलीवुड में महाभारत बनाई जाए तो। सोचिए जरा अगर आमिर खान को भगवान कृष्णा के किरदार में पर्दे पर देखा जाए तो कैसा होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन