
3. शाहिद कपूर: शाहिद कपूर को बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय का खिताब दिया गया है। शाहिद ने अब तक बॉलीवुड में कई तरह के किरदार निभाए हैं। और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया है। लेकिन भगवान कृष्ण के किरदार में क्या उनके फैंस उन्हें देखना पसंद करेंगे? शायद हां! शाहिद अपने हर किरदार को पर्दे पर बेहद ही खूबसूरती के साथ उतारते हैं और अगर उन्हें कान्हा का किरदार निभाना हो तो वह इससे भी लोगों का दिल जीत सकते हैं।