यूपी में मौसम का रुख बदल रहा है। कहीं बारिश हो रही है, कहीं धूप है। कहीं आंधी आ रही है तो कहीं पूरी से सूखा सा पड़ा हुआ है। धीरे धीरे अब वक्त मानसून का आ रहा है, लेकिन बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पता चला है कि मानसून अपने तय समय से देरी से आ रहा है। चलिए जरा समझते हैं कि 17 जून यानी बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा। साथ ही मानसून में देरी का कारण क्या है, ये भी समझ लीजिए।
बुधवार 17 जून को बढ़ा रह सकता है यूपी का तापमान
उत्तर प्रदेश में इस वक्त मौसम की सटीक जानकारी दे पाना काफी मुश्किल हो रहा है। एक ही जिले की दो अलग अलग जगहों पर मौसम में अंतर दिख रहा है। कहीं बारिश हो जा रही है, तो उसी जिले की दूसरी जगह पूरी तरह से सूखा पड़ा है। आने वाले दिन यानी बुधवार की बात की जाए तो ज्यादातर जिलों में धूप रहेगी और उमस का माहौल बना रहेगा। इस दिन का तापमपन 41 से 46 डिग्री के करीब रह सकता है। यहां तक कि रात में भी तापमान 29 से 34 डिग्री तक जा सकता है।
पश्चिमी यूपी में चल सकती है धूल भरी आंधी
इस बीच कुछ जगहों पर बादल रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। हां, इतना जरूर है कि यूपी के पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आ सकती है। बुधवार का दिन काफी गर्म रहने वाला है। करीब करीब हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर प्री मानसून की बारिश हो रही है, जो कुछ ही देर में रुक भी जाती है। इसलिए बारिश के बाद राहत की जगह उमस बढ़ रही है।
जून के आखिरी सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद
आम तौर पर यूपी में 18 से 20 जून के करीब मानसून आ जाता है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। मानसून के लिए बादल और हवाओं का जो कॉबिनेशन बनता है, वो इस अभी कुछ कमजोर दिख रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में जो सिस्टम बनता है, वो अभी नहीं बन पाया है। इसलिए बारिश कम हो रही है। जो मानसून 20 जून तक पूरे यूपी में फैल जाता था, वो इस बार जून के आखिरी सप्ताह में आएगा। यानी 27 से 28 जून तक अच्छी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले हल्की बारिश ही होगी, इससे बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें
'अपनी पिछली गलतियों को दूर कर लिया है', ओवैसी ने बताया यूपी चुनावों में BJP को कैसे रोकेंगे