1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शेफ स्टाइल में बना लें बेसन प्याज का स्वादिष्ट पराठा, डिनर के लिए है परफेक्ट, नोट करें विधि

शेफ स्टाइल में बना लें बेसन प्याज का स्वादिष्ट पराठा, डिनर के लिए है परफेक्ट, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 16, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 06:49 pm IST

क्या आपने बेसन प्याज का पराठा खाया है? यह खाने में बेहद टेस्टी लगता है। चलिए जानते हैं शेफ स्टाइल में कैसे बनाए यह रेसिपी

बेसन प्याज का पराठा - India TV Hindi
बेसन प्याज का पराठा Image Source : YOUTUBE - @SHAN E DELHI

क्या आपने बेसन का प्याज वाला पराठा खाया है। यह खाने में बेहद टेस्टी लगता है। अगर डिनर में आपको दाल चावल की जगह कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो इसे बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह टेस्टी पराठा रेसिपी?

बेसन प्याज पराठा के लिए सामग्री:

  • गेहूं का आटा - 1 कप, नमक - एक चुटकी, पानी - ज़रूरत के अनुसार, घी - 1 छोटा चम्मच

  • बेसन-प्याज़ की फिलिंग: हरी मिर्च 1, अदरक आधा इंच, प्याज़ 2, धनिया के बीज आधा छोटा चम्मच, सौंफ आधा छोटा चम्मच, घी 2 छोटे चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, बेसन आधा कप, नमक स्वादानुसार, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, अमचूर पाउडर आधा छोटा चम्मच, भुना हुआ कसूरी मेथी पाउडर आधा छोटा चम्मच, काला नमक एक चुटकी, हरी धनिया एक मुट्ठी, घी ज़रूरत के अनुसार 

बेसन प्याज पराठा कैसे बनाएं?

  • बेसन प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा गूंथ लें। इसे गूंथने से पहले इसमें ज़रा सा नमक और एक छोटा चम्मच घी मिलाएं और फिर अच्छी तरह से गूंथें। गूंथने के बाद इसे 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें और कॉटन के कपड़े से ढक दें

  • अब बेसन प्याज की फिलिंग तैयार कर लें। एक चॉपर में हरी मिर्च, अदरक और प्याज़ डालकर चॉप कर लें। उसके बाद साबुत धनिया और सौंफ़ के दानों को हल्का कूट लें।

  • अब एक पैन में घी गरम करें उसमें कुटा हुआ धनिया और सौंफ़, कुटी हुई अजवाइन और जीरा डालें। इन्हें थोड़ी देर भून लें फिर बेसन छानते हुए उसमें डालें। अब धीमी आंच पर बेसन को सुनहरा होने तक भूनें। इस बता का ध्यान रखें कि बेसन जलना नहीं चाहिए इसलिए स्लो आंच पर ही भूनें

  • भुने हुए बेसन जब ठंडा हो जाए तब इसमें प्याज़ का मिश्रण, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर, काला नमक और ताज़ा हरा धनिया मिलाएं। आपकी स्टफिंग तैयार है।

  • अब आटे की लोई लें और उसे कटोरी जैसा बनाकर उसमें स्टफिंग भरें। किनारों को सावधानी से दबाकर सील करें और फिर परांठे के रूप में बेल लें। अगर बेलते समय किनारे खुलने लगें, तो उन्हें सील कर दें और बेलना जारी रखें।

  • तेज़ आंच पर तवा गरम करें और जब यह गरम हो जाए, तो मध्यम-तेज़ आंच पर पराठों को पकाएं। इन्हें पकाते समय धीरे-धीरे किनारों पर और बीच में दबाएं। जब पक जाए तब उतार दें। आपका स्वादिष्ट बेसन का पराठा तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल