1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. टेलीग्राम बैन होने पर बिफरे CEO पावेल ड्यूरोव, कहा 15 करोड़ लोगों को सजा मिली

टेलीग्राम बैन होने पर बिफरे CEO पावेल ड्यूरोव, कहा 15 करोड़ लोगों को सजा मिली

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 16, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 10:31 pm IST

NEET पेपर लीक की वजह से सरकार ने टेलीग्राम ऐप को 22 जून तक के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इस पर CEO पावेल ड्यूरोव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Telegram CEO- India TV Hindi
टेलीग्राम बैन पर सीईओ की प्रतिक्रिया Image Source : PAVEL DUROV

Telegram ऐप के 22 जून तक बैन किए जाने वाले फैसले पर CEO पावेल ड्यूरोव का रिएक्शन सामने आया है। टेलीग्राम सीईओ ने ऐप बैन होने पर तीखा रिएक्शन दिया है। साथ ही कहा है कि ऐप बैन होने की वजह से 15 करोड़ भारतीयों को सजा मिली है। बता दें सरकार ने NEET पेपर लीक की वजह से टेलीग्राम ऐप को 22 जून तक के लिए बैन कर दिया है। पेपर लीक में टेलीग्राम ऐप का सहारा लिया गया था।

22 जून को NEET की दोबारा से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार सरकार ने पेपर लीक न हो, इसके लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं, जिनमें टेलीग्राम ऐप को शॉर्ट टर्म के लिए प्रतिबंधित करना भी शामिल है। टेलीग्राम ऐप के भारत में 15 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। ऐप के कुछ फीचर्स की वजह से सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

बैन पर बिफरे पावेल ड्यूरोव

टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के आईटी मंत्रालय ने टेलीग्राम ऐप पर एक हफ्ते का प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि कुछ यूजर्स ने लीक हुए परीक्षा के क्वेश्चन पेपर इस पर शेयर किए थे। यह कदम भारत में 15 करोड़ से अधिक आम यूजर्स को सजा देना है न कि उन अंदरूनी लोगों को जिन्होंने एग्जाम मटीरियल को लीक किया था।

उन्होंने आगे कहा कि हमने भारत में लीक हुए परीक्षा मटीरियल और उससे जुड़े स्कैम को शेयर करने वाले सैकड़ों चैनल्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। हम 'एडिटेड' लेबल को और स्पष्ट दिखाने पर काम कर रहे हैं, ताकि पुरानी तारीख दिखाकर किए जाने वाले फ्रॉड को रोका जा सके। टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाना एक बड़ी भूल है।

वॉट्सऐप पर साधा निशाना

पावेल ड्यूरोव ने अपने पोस्ट में दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स का जिक्र करते हुए कहा कि टेलीग्राम पर बैन लगाने से कुछ नहीं रूका है। लीक होने वाली चीजें दूसरे ऐप्स पर शिफ्ट हुई हैं। पावेल ने परोक्ष तौर पर वॉट्सऐप को टारगेट करने की कोशिश की है, क्योंकि सरकार ने केवल टेलीग्राम ऐप पर ही बैन लगाया है।

यह फीचर बना कारण

टेलीग्राम ऐप पर बैन लगाने की मुख्य वजह इसका 'एडिटेड' फीर है, जिसमें शेयर किए गए पोस्ट की डेट बदला जा सकता है। NTA के मुताबिक, चैनल एडमिनिस्ट्रेटर अपनी पुरानी पोस्टको एडिट कर सकते थे और परीक्षा खत्म होने के बाद अटैचमेंट की जगह क्वेश्चन पेपर लगा सकते थे, जबकि ओरिजिनल टाइमस्टैम्प वही रहता था। ऐसे पोस्ट को सबूत के तौर पर सर्कुलेट किया जाता था कि परीक्षा के पेपर पहले ही लीक हो गए थे।

यह भी पढ़ें - एलन मस्क के Starlink पर भारत में फिर फंसा पेंच, जानें क्यों लॉन्च में हो रही देरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक