रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली ब्वॉय' 14 फरवरी 219 को रिलीज हुई थी। पहली बार रणवीर और आलिया ने बड़े पर्दे पर साथ काम किया था।
Ranveer Singh and Alia Bhatt in Gully Boy
नई दिल्ली: रणवीर सिंह (Rannveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) को रिलीज हुए भले ही 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसका जलवा अभी भी बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली यह मूवी एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म को बोसॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (BIFAN 219) में बेस्ट एशियन मूवी का अवॉर्ड दिया गया है।
एक्टर, सिंगर, डायरेक्टर और जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के भाई फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी बहन व 'गली ब्वॉय' की डायरेक्टर जोया को बधाई दी। फरहान ने फोटो कैप्शन में लिखा, 'गली ब्वॉय की पूरी कास्ट और क्रू मेंबर्स को इस सफलता के लिए बधाई!'
आपको बता दें कि 'गली ब्वॉय' इसी साल 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई थी। रणवीर और आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई। 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए थे।
रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह जल्द ही '83' में नजर आएंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और सलमान खान के साथ 'इंशाअल्लाह' में काम करती दिखाई देंगी।
एंटरटेनमेंट की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: