1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरमीत चौधरी ने किया खुलासा, इंटीमेट सीन करने पर होती है घबराहट

गुरमीत चौधरी ने किया खुलासा, इंटीमेट सीन करने पर होती है घबराहट

गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सना खान मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। गुरमीत का कहना है कि...

gurmeet- India TV Hindi
gurmeet

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सना खान मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। गुरमीत का कहना है कि पर्दे पर अंतरंग दृश्य फिल्माने में उन्हें मुश्किल होती है।  गुरमीत ने खुलासा किया कि वह महिलाओं के मामले में शर्मीले हैं और बोल्ड दृश्यों को फिल्माने में सहज नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:-

गुरमीत ने बताया, “बोल्ड दृश्य करने में मुझे झिझक होती है। मैं शर्मीला हूं। मैं इतना शर्मीला हूं कि मैं अपनी पत्नी को आई लव यू नहीं कह पाता और प्रेम का इजहार नहीं कर पाता। मैं इस तरह के दृश्यों से घबराता हूं, लेकिन यह सुनिश्चित करता हूं कि मेरी यह घबराहट पर्दे पर नजर नहीं आए।“

उन्होंने बताया, “मुझे बोल्ड दृश्य करने में दिक्कत आती है। मैंने रणवीर बजाज का किरदार एक अभिनेता के रूप में निभाया। रोमांटिक, एक्शन या भावनात्मक कोई भी दृश्य हो मैं उसमें खो जाता हूं और गुरमीत नहीं बल्कि वह किरदार बन जाता हूं।“

विशाल पांडया के निर्देशन बनी फिल्म ‘वजह तुम हो’ अपराध पर आधारित है। इस फिल्म में शरमन जोशी भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।  गुरमीत के मुताबिक उनकी अभिनेत्री पत्नी देबिना को उनके प्रेम दृश्यों पर कोई आपत्ति नहीं है।

Latest Bollywood News