1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पर्दे पर शरमन के पसंदीदा पुलिसकर्मी हैं अमिताभ बच्चन

पर्दे पर शरमन के पसंदीदा पुलिसकर्मी हैं अमिताभ बच्चन

 Published : Nov 16, 2016 06:04 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 06:04 pm IST

शरमन जोशी अपनी आगामी फिल्म वजह तुम हो लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। शरमन का कहना है कि पर्दे पर पुलिस की भूमिका में...

sharman- India TV Hindi
sharman

मुंबई: बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों में हर तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर निभाते हैं। इन दिनों अभिनेता शरमन जोशी अपनी आगामी फिल्म वजह तुम हो लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। शरमन का कहना है कि पर्दे पर पुलिस की भूमिका में महानायक अमिताभ बच्चन उन्हें बेहद पसंद हैं। शरमन के मुताबिक, "पर्दे पर पुलिसकर्मी के रूप में अमिताभ बच्चन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। पुलिसकर्मी के रूप में उनके संवाद काफी दमदार होते हैं, लेकिन 'वजह तुम हो' में अपना किरदार मैंने उनकी किसी फिल्म की भूमिका से प्रेरित होकर नहीं निभाया है।"

इसे भी पढ़े:- काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड हस्तियों को मिला सम्मान

अभिनेता ने बताया कि निर्देशक विशाल पांड्या ने उन्हें इस विशेष चरित्र की बारीकियों के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने इस किरदार में जान डालने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी।

शरमन इससे पहले पांड्या के साथ फिल्म 'हेट स्टोरी-3' में काम कर चुके हैं। अभिनेता ने कहा कि जब पांड्या ने इस फिल्म में अलग किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया तो वह बेहद खुश हुए। उन्होंने निर्देशक का आभार जताया। 'वजह तुम हो' एक कामुक थ्रिलर फिल्म है, इसमें सना खान और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। यह 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन