Happy Birthday Akshay Kumar: बॉलीवुड में कैसी रही 'खिलाड़ी कुमार' की जर्नी, इन तस्वीरों से देखिए...
अक्षय कुमार आखिरी बार 'मिशन मंगल' फिल्म में नज़र आए,जो इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।


खबरों की मानें तो अक्षय का एक स्टूडेंट फोटोग्राफर भी था, उसने अक्षय को मॉडलिंग करने को कहा। ऐसे में अक्षय को दो घंटे के 5 हजार रुपये मिलने लगे। इसके बाद वह वापस इंडिया आएं और उन्हें 'दीदार' फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला।
अक्षय को 'खिलाड़ी', 'मोहरा', 'धड़कन', 'अजनबी', 'मुझसे शादी करोगी', 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।
फिल्मों में काम करने के दौरान अक्षय का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से 2001 में शादी कर ली। उनके बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है।
Also Read:
फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर बोले सलमान खान- 'मैं अपनी ग्रोथ से खुश हूं'
Video: ... तो इस वजह से दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को अपनी पार्टी में नहीं बुलाया था!