A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय ओबेरॉय का जन्मदिन आज, परिवार और दोस्तों के संग करेंगे सेलिब्रेट

अक्षय ओबेरॉय का जन्मदिन आज, परिवार और दोस्तों के संग करेंगे सेलिब्रेट

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय आज अपना जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ यहां अपने घर पर मनाएंगे।

अक्षय ओबेरॉय का जन्मदिन आज, परिवार और दोस्तों के संग करेंगे सेलिब्रेट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY0BEROI अक्षय ओबेरॉय का जन्मदिन आज, परिवार और दोस्तों के संग करेंगे सेलिब्रेट

'फ्लेश' और हम तुम और देन जैसी वेब सीरिज करने वाले अभिनेता अक्षय ओबेरॉय  आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अपना बर्थडे काफी सादगी से मनाएंगे।  उन्होंने बताया कि वह अपना जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ यहां अपने घर पर मनाएंगे।

अक्षय ने कहा, "वर्ष 2020 मेरे लिए अच्छा रहा है। मेरे पास शानदार प्रोजेक्ट थे और मुझे जो प्यार मिला है उससे मैं अभिभूत हूं।"

अब वह 2021 को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस जन्मदिन को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाऊंगा।"

https://www.instagram.com/p/CH2jpE2ly2x/

रणबीर कपूर ने किया नई फिल्म 'एनिमल' का ऐलान, अनिल, परिणीती और बॉबी देओल आएंगे नजर

उन्हें 2020 में 'फ्लेश', 'हाई' और 'इलीगल' जैसी वेब सीरीज में देखा गया।

उनकी फिल्म 'छोटे नवाब' का प्रीमियर भी सिनसिनाटी फिल्म फेस्टिवल 2020 में हुआ था। यह फेस्टिवल वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया था।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News