बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने नए साल में अपने फैंस को धमाकेदार सरप्राइज दिया है। एक्टर ने नए साल की शुरुआत के साथ ही अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया। उनकी नई फिल्म का नाम होगा 'एनिमल'। 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर वीडियो टी सीरीज से शेयर किया है।
रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल के कास्ट का भी खुलासा हो गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओले के साथ परिणीती चोपड़ा नजर आने वाली है।
दीपिका पादुकोण ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, फैंस हुए चिंतित
टीजर की बात करें तो बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की आवाज आ रही हैं जो अपने पिता के बारे में बता रहे हैं। एक्टर कह रहे हैं 'पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपसे कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप। क्योंकि उसके अगले जन्म में वापस मैं फिर बेटा और पापा आप। तब ना पापा अपनी तरह से प्यार करना मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हैं ना पापा। बस आप समझ लो वही काफी है।'
आपको बता दें कि निर्देशक रेड्डी वांगा ने अपने भाई प्रणय रेड्डी के साथ मिलकर भद्रकाली पिक्चर्स नाम से एक कंपनी शुरु की है जो टी सीरीज के साथ मिलकर रणपूर कपूर की इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
संपादक की पसंद